---विज्ञापन---
India vs England: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो चुका है। इस दौरे पर टीम इंडिया ने इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली, जो 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। सीरीज का आखिरी मैच लंदन के ओवल स्टेडियम में खेला गया, जिसको टीम इंडिया ने 6 रनों से जीत लिया था। इस मैच में एक समय टीम इंडिया की हार तय लग रही थी, लेकिन आखिरी दिन जिस तरह से भारतीय तेज गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की उससे मैच का रिजल्ट ही बदल गया था।
---विज्ञापन---
हालांकि इस मैच को जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने ज्यादा बड़ा जश्न नहीं बनाया। मैच खत्म होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने अपने-अपने परिवार के साथ समय बिताया। वहीं कुछ खिलाड़ी इंग्लैंड में ही रुके तो कुछ खिलाड़ी भारत वापस लौट आए हैं। मोहम्मद सिराज भी इंग्लैंड से भारत वापस आ गए हैं।
---विज्ञापन---
वीडियो में देखें पूरी जानकारी….
---विज्ञापन---