team india
विज्ञापन

Video: WTC Final में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को जीतने हैं कितने मैच, यहां समझे पूरा समीकरण

WTC Final Team India: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल की प्लाइंट टेबल में फिलहाल टीम इंडिया पहले स्थान पर बनी हुई है। अब टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचने का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। हालांकि टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचने के लिए अभी इतने मैच और जीतने हैं।

WTC Final Team India: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल साल 2025 में खेला जाएगा। फिलहाल टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल की प्वाइंट टेबल में पहले स्थान पर मौजूद हैं। जबकि भारत के पीछे दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है। टीम इंडिया दो बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है लेकिन दोनों बार टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

एक बार फिर से भारतीय टीम के लगातार तीसरा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के चांस है। अब टीम इंडिया को अगले 10 टेस्ट मैचों में से 7 मैच जीतने होंगे। अब भारतीय टीम को सितंबर में बांग्लादेश के साथ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसके बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड के साथ भी 3 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेलेगी। आखिर भारत को ऑस्ट्रेलिया के साथ 5 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलनी है।

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ