ICC की चैंपियंस ट्रॉफी खेलने टीम इंडिया पाकिस्तान जाएगी या नहीं? जय शाह ने दिया जवाब

ICC Champions Trophy 2025 का आयोजन पाकिस्तान में होगा। इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान जाएगी या नहीं इस पर संशय बना हुआ है। क्रिकेट फैंस भी इस इंतजार में हैं कि आखिर कब तक फैसला होगा कि टीम इंडिया आईसीसी की चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान जाएगी या नहीं। अब इस सवाल का जवाब बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने दिया है।

ICC Champions Trophy 2025

ICC Champions Trophy 2025

ICC Champions Trophy 2025 का आयोजन अगले साल फरवरी-मार्च के महीने में पाकिस्तान में होना है। भारतीय क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान जाएगी या नहीं ये सवाल क्रिकेट फैंस जानने के लिए इच्छुक हैं। इस मामले पर अब तक किसी भी तरह का आधिकारिक बयान नहीं आया है, जिससे टीम इंडिया के पाकिस्तान जाकर इस टूर्नामेंट में खेलने पर संशय बना हुआ है। इस बीच बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

क्या बोले जय शाह

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। जय शाह ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए साक्षात्कार में इस मामले पर बयान दिया है। जय शाह से जब चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया हिस्सा लेने पाकिस्तान जाएगी या नहीं, ये सवाल किया गया तो उन्होंने इसका जवाब दिया। जय शाह ने कहा कि अब तक इस पर फैसला नहीं लिया गया है। टूर्नामेंट करीब आएगा तब इस पर फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन

कब से शुरू होगी चैंपियंस ट्रॉफी 

आईसीसी की चैंपियंस ट्रॉफी-2025 का जो शेड्यूल पाकिस्तान ने आईसीसी को सौंपा है उसके मुताबिक ये टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 के बीच होना प्रस्तावित है। वहीं, इस टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान का मैच 1 मार्च, 2025 को हो सकता है। अब तक पाकिस्तान के प्रस्तावित शेड्यूल को आईसीसी ने मंजूरी नहीं दी है।

विज्ञापन

कौन सी टीमें लेंगी हिस्सा 

आईसीसी की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की टीम शामिल हैं। इन टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। पहले ग्रुप में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीम है। जबकि दूसरे ग्रुप में अफगानिस्तान,  साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ