PAK (15)

NZ vs PAK: हसन नवाज ने रचा इतिहास, एक साथ दो दिग्गजों का तोड़ा रिकॉर्ड

Hasan Nawaz: हसन नवाज ने कीवी टीम के खिलाफ ताबड़तोड़ शतक जमाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने एक साथ 2 दिग्गजों को पीछे छोड़ा है।

Hasan Nawaz: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का तीसरा मैच 21 मार्च के खेला गया, जिसे पाकिस्तान ने 9 विकेट से अपने नाम कर लिया। 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 16 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया था। पाकिस्तान की ओर से 22 साल के युवा खिलाड़ी हसन नवाज ने धमाकेदार शतक जड़ा। वह पाक की ओर से टी-20 में सबसे तेज शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

विज्ञापन

उन्होंने 44 गेंदों में बड़ा कारनामा किया। नवाज ने बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने पाक की ओर से टी-20 प्रारूप में 49 गेंदों में शतक ठोका था। इसके अलावा उन्होंने अहमद शाहजाद को भी पछाड़ दिया, जिन्होंने 58 गेंदों में शतक जमाया था। इसके अलावा पाकिस्तान ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। पाकिस्तान टी-20 में 200 से अधिक रनों को 16 ओवर में चेज करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ