
Malaika Arora अब क्यों हो रही ट्रोल? खान परिवार की एक्स बहू की हरकत पर भड़के यूजर्स
Edited By Nancy Tomar

Edited By Nancy Tomar
Malaika Arora Trolling: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. इसकी वजह भी खुद मलाइका ही हैं. मलाइका ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं. हालांकि, मलाइका के इस पोस्ट में कोई कमी नहीं है और वो बेहद ग्लैमरस अंदाज मे नजर आ रही हैं, लेकिन इस पोस्ट का टाइमिंग बेहद गलत रहा, जिसके बाद एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.
गौरतलब है कि सलमान खान के पिता सलीम खान इस वक्त अस्पताल में हैं. ऐसे में मलाइका का इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करना लोगों को रास नहीं आया और ट्रोलर्स ने उन्हें सुनना शुरू कर दिया. इंटरनेट पर मलाइका के पोस्ट की चर्चा होने लगीं. लोगों का कहना है कि मलाइका को इतने मुश्किल वक्त में ऐसा पोस्ट शेयर नहीं करना चाहिए था. ज्यादा जानकारी के लिए दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: