पहले प्लेइंग 11 से बाहर बिठाया, अब पानी भी पिलवाया, पाकिस्तान के प्रीमियम बॉलर की हुई दुर्दशा

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी नामीबिया के खिलाफ मैच से बाहर हैं. इस मैच के दौरान शाहीन पानी और जूस की बोतल लेकर दौड़ते हुए भी नजर आए. पाकिस्तान मैनेजमेंट के ऐसा क्यों किया इसके ऊपर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं.

jacket (1) - 2026-02-18T173852.278

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की टीम का ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला नामीबिया के खिलाफ हो रहा है. इस मैच में जीत हासिल कर टीम सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करने के लिए उतरी है. पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में इस मैच के लिए बड़ा बदलाव किया गया है. टीम में 2 बदलाव हुए हैं. शाहीन शाह अफरीदी की जगह टीम में सलमान मिर्जा को शामिल किया गया है तो वहीं अबरार को बाहर करते हुए टीम में ख्वाजा नफे को शामिल किया गया है. पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की दुर्दशा होती हुई नजर आई. शाहीन इस मैच में बल्लेबाजों को पानी पिलाते और ग्लव्स चेंज करवाते हुए नजर आए. ऐसा नहीं था कि बेंच में उनके अलावा कोई नहीं था लेकिन इसके बाद भी उनको ही इस काम के लिए भेजना बड़े संकेत खड़े करता है. सुपर 8 के मैच से पहले मैनेजमेंट उनको आराम दे सकता था. 

विज्ञापन

पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखिए…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ