---विज्ञापन---

Video: सूर्य-बुध की दृष्टि इन 3 राशियों के लिए रहेगी अशुभ, दुश्मन फिर करेंगे परेशान!

Grah Gochar 2024: सूर्य और बुध की अशुभ दृष्टि के कारण 31 अक्टूबर 2024 तक कुछ राशियों के जातकों के जीवन में समस्याएं बनी रहेंगी। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं किन-किन राशियों के जातकों को अक्टूबर माह में परेशानी होगी।

31 अक्टूबर तक रहेगा तनाव!
---विज्ञापन---

Grah Gochar 2024: अक्टूबर का महीना शुरू हो गया है, जिस दौरान सूर्य और बुध दोनों ग्रहों का गोचर होगा। पंचांग के अनुसार, 17 अक्टूबर 2024 को सुबह 7:52 मिनट पर सूर्य देव तुला राशि में गोचर करेंगे। माह खत्म होने से पहले 29 अक्टूबर 2024 को देर रात 10 बजकर 44 मिनट पर बुध देव भी वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इन दोनों ग्रहों के गोचर के कारण 12 राशियों के जीवन में बदलाव आएगा, लेकिन तीन राशियां ऐसी भी हैं, जिनके लिए सूर्य और बुध का गोचर अशुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा कारोबारियों को उनके दुश्मन के कारण तनाव भी रहेगा।

आज पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि अक्टूबर माह में किन तीन राशियों के ऊपर सूर्य और बुध देव मेहरबान नहीं रहेंगे। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि 31 अक्टूबर 2024 तक आपका दिन कामकाज के लिहाज से कैसा रहेगा, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Oct 01, 2024 04:15 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola