---विज्ञापन---

शिंदे गुट और BJP के बीच क्यों बढ़ी टेंशन? पोस्टर से मची हलचल

Ganpat Gaikwad Poster BJP Shivsena Tension: बीजेपी के नेता गणपत गायकवाड़ के विधानसभा क्षेत्र में पोस्टर लगाए गए हैं, लेकिन सीएम शिंदे कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में ये सवाल उठ रहा है कि क्या महाराष्ट्र में शिंदे गुट और बीजेपी के बीच खाई बढ़ती जा रही है। क्या दोनों पार्टीज के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

Ganpat Gaikwad Poster
---विज्ञापन---

Ganpat Gaikwad Poster: लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना और बीजेपी के बीच टेंशन बढ़ रही है। अब एक पोस्टर ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। दरअसल, शिंदे के गढ़ ठाणे जिले में ‘सबकुछ ठीक नहीं चलने’ की स्थिति देखने को मिल रही है। यहां बीजेपी और शिंदे गुट में संघर्ष देखने को मिल रहा है। बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने पुलिस स्टेशन में शिवसेना नेता और सांसद श्रीकांत शिंदे के करीबी महेश गायकवाड़ पर गोली चला दी थी। इसमें महेश घायल हो गए थे। इसके घटना के बाद से ही बीजेपी-शिवसेना के बीच तकरार बढ़ती दिखाई दे रही है।

सीएम शिंदे नहीं आए नजर

गणपत गायकवाड़ के विधानसभा क्षेत्र में बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। खास बात यह है कि विकास कार्यों की जानकारी देने वाले पोस्टर पर पीएम मोदी समेत राज्य बीजेपी तक के नेताओं के फोटो हैं, लेकिन सीएम शिंदे कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। एनसीपी नेता और उप-मुख्यमंत्री अजित पवार की भी तस्वीर है, लेकिन सीएम शिंदे को कहीं जगह नहीं दी गई है। कहा जा रहा है कि इस पोस्टर के सामने आने के बाद बीजेपी-शिवसेना के बीच कोल्ड वॉर बढ़ गया है।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 04, 2024 08:44 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola