Noida street Dog murder

Lok Sabha Election से पहले क्यों भारत में बैन हुए विदेशी नस्ल के कुत्ते? केंद्र ने उठाया बड़ा कदम

Foreign Dog Dreed Ban In India : देश में पिछले कुछ सालों में विदेशी नस्ल के कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ी हैं, जिसमें कई लोगों की जान भी चली गई है। इस पर सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए विदेशी नस्ल के कुत्तों पर बैन लगा दिया है।

Foreign Dog Dreed Ban In India : देश में पिछले कुछ सालों में विदेशी कुत्तों का आतंक बढ़ा है। विदेशी कुत्तों के काटने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसे लेकर केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने पिटबुल या विदेशी नस्ल के 23 कुत्तों को रखने और पालने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

अगर भारत की बात करें तो अधिकांश घरों में विदेशी नस्ल के कुत्ते जैसे पिटबुल, रॉटविलर, टेरियर, वोल्फ डॉग, मास्टिफ्स पाए जाते हैं। सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाने के बाद अब देश में न तो कई व्यक्ति विदेशी नस्ल के कुत्तों को पाल पाएगा और न ही कोई बेच पाएगा। इसे लेकर पशुपालन मंत्रालय ने कहा कि अब विदेशी नस्ल के कुत्तों को बेचने का लाइसेंस नहीं दिया जाएगा। साथ ही विदेशी नस्ल के कुत्तों की प्रजनन पर भी रोक लगाने की राय दी गई है। आइए वीडियो में देखते हैं कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सरकार ने विदेशी नस्ल के कुत्तों को क्यों बैन किया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ