Haris Rauf

NZ vs PAK: पाकिस्तान की ऐतिहासिक जीत में चमके ये पांच खिलाड़ी, 22 साल के यंग बल्लेबाज ने उड़ाया गर्दा

पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में 9 विकेट से रौंदा। 22 साल के युवा बल्लेबाज ने जमकर धमाल मचाते हुए शतकीय पारी खेली।

PAK vs NZ 3rd T20I: पांच मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को बुरी तरह से रौंद डाला। पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने स्कोर बोर्ड पर 204 रन लगाए, लेकिन इस लक्ष्य को पाकिस्तान ने सिर्फ एक विकेट खोकर महज 16 ओवर में चेज कर डाला। गेंदबाजी में पाकिस्तान की ओर से हैरिस रऊफ ने कहर बरपाते हुए 4 ओवर में सिर्फ 29 रन खर्च करते हुए तीन विकेट अपनी झोली में डाले। वहीं, अब्बास अफरीदी ने किफायती बॉलिंग करने के साथ-साथ दो विकेट चटकाए।

विज्ञापन

बल्लेबाजी में 22 साल के युवा बल्लेबाज हसन नवाज ने जमकर महफिल लूटी। नवाज ने सिर्फ 45 गेंदों पर 105 रन की तूफानी पारी खेली और वह टीम को जीत दिलाकर लौटे। नवाज ने अपनी पारी के दौरान 10 चौके और सात गगनचुंबी छक्के जमाए। कप्तान सलमान आगा का बल्ला भी खूब बोला और उन्होंने 31 गेंदों पर ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 51 रन की शानदार इनिंग खेली। मोहम्मद हैरिस ने 20 गेंदों पर 41 रन जड़े। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ