Kissan, crime news, up police, Haryana police
विज्ञापन

फसल काटने को लेकर यूपी और हरियाणा पुलिस आपस में भिड़ी, देखें वीडियो

Farmers clash over wheat harvesting: यूपी-हरियाणा बॉर्डर के टांडा यमुना खादर में गेहूं की फसल काटने को लेकर दोनों राज्यों के किसानों में झगड़ा हुआ है। यहां खादर की जमीन को लेकर दोनों राज्यों में सीमा विवाद है। अब 28 अप्रैल को दोनों पक्षों की बैठक होगी, जिसमें इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा।

Farmers clash over wheat harvesting: यूपी-हरियाणा बॉर्डर के टांडा यमुना खादर में गेहूं की फसल काटने को लेकर किसानों में झगड़ा हो गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची हरियाणा और यूपी पुलिसकर्मियों के बीच भी तीखी नोंक-झोंक हुई। बता दें यमुना खादर की जमीन को लेकर दोनों राज्यों में सीमा विवाद है। जिसके चलते हरियाणा के समालखा के किसान पुलिस लेकर खादर में गेहूं की फसल काटने पहुंचे थे।

28 अप्रैल को दोनों पक्षों की बैठक होगी

किसानों को फसल काटता देख यूपी क्षेत्र के किसानों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी और समालखा के किसानों का विरोध किया। दोनों पक्षों के बीच मामला बढ़ गया और दोनों पक्ष हाथापाई करने लगे। इस बीच दोनों का बीच बचाव कराने पहुंची हरियाणा और यूपी पुलिसकर्मियों के बीच भी बहस हुई। जिसके बाद मामले की सूचना स्थानीय जिला प्रशासन को दी गई। सूचना पाकर मौके पर एसडीएम बड़ौत अमर चंद वर्मा पहुंचे। जिन्होंने समझा-बुझाकर मामला शांत किया और अब 28 अप्रैल को दोनों पक्षों की बैठक होगी, जिसमें इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ