---विज्ञापन---

‘सोना भारत का नहीं, यह दिव्य धातु…’, गोल्ड की बढ़ती कीमतों पर बोले अर्थशास्त्री शरद कोहली

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश किए गए बजट 2026-27 पर चर्चा के लिए News24 ने आज से ‘बजट मंथन’ कार्यक्रम आयोजित किया है. जिसमें आज सपा नेता फराजुद्दीन किदवई, बीजेपी प्रवक्ता अजय आलोक, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और जाने-माने अर्थशास्त्री शरद कोहली भी शामिल हुए. इस दौरान News24 के एग्जीक्यूटिव एडिटर मानक गुप्ता ने सभी से चर्चा की.

Author Written By: Versha Singh | Updated: Feb 2, 2026 16:21
Share :

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश किए गए बजट 2026-27 पर चर्चा के लिए News24 ने आज से ‘बजट मंथन’ कार्यक्रम आयोजित किया है. जिसमें आज सपा नेता फराजुद्दीन किदवई, बीजेपी प्रवक्ता अजय आलोक, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और जाने-माने अर्थशास्त्री शरद कोहली भी शामिल हुए. इस दौरान News24 के एग्जीक्यूटिव एडिटर मानक गुप्ता ने सभी से चर्चा की.

वहीं, चर्चा के दौरान मानक गुप्ता ने एक सवाल उठाया और कहा, ‘कल अखिलेश जी ने कहा, ‘सोने के दाम बजट में सरकार ने कम क्यों नहीं किए? बात सही है. सोने का दाम देखिए कहां जा रहा है? आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गया है. शरद कोहली जी क्यों नहीं कम किए?’

---विज्ञापन---

इस सवाल के जवाब में अर्थशास्त्री शरद कोहली ने जवाब देते हुए कहा, ‘सोना एक दिव्य धातु है. सोना भारत का नहीं है. पहली बात तो ये जानिए कि अगर आपने गले में कोई चेन या फिर कोई ईयररिंग्स पहन रखे हैं, कोई रिंग पहन रखी है तो आप मान के चलिए कि 99% यह इंपोर्टेड है. सोना हमारे यहां बाहर से आता है. सोने पर भारत का कोई कंट्रोल नहीं है. न्यूयॉर्क में कॉमक्स है. लंदन में लंदन बुलियन मार्केट है. वहां से इसकी प्राइस डिस्कवरी होती है. भारत के किसी भी आर्थिक आंकड़े से आप सोने की कीमत घटा और बढ़ा नहीं सकते. आप इंपोर्ट ड्यूटी कम कर सकते हैं, पर क्यों कम करेंगे?

वहीं, कोहली ने आगे कहा, 68 बिलियन डॉलर सरकार ने खर्च किया पिछले साल सोने और चांदी के इंपोर्ट पर. क्या सोना इतनी जरूरी कमोडिटी है? माना मैंने गांव में चाहिए होता है. माना शादियों के टाइम चाहिए होता है. पर क्या सोने के बिना गुजारा नहीं है? ऐसा है? ऐसा नहीं है. सोना नहीं है तो क्या शादी नहीं होती है?

---विज्ञापन---
First published on: Feb 02, 2026 04:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.