भारत बंद, लेटरल एंट्री पर सहयोगियों के स्टैंड ने कई सवालों को जन्म दे दिया है।
विज्ञापन

कमजोर पड़ी NDA सरकार? आरक्षण पर क्यों हाहाकार? समझिए रिमझिम के 5 प्वाइंट्स में

Modi 3.0 News: चिराग पासवान लगातार मुद्दों पर मुखर हैं। लेटरल एंट्री और भारत बंद जैसे मुद्दों पर अलग रुख लेकर चिराग पासवान ने जता दिया कि वे अपनी राजनीति कर रहे हैं। अनुप्रिया पटेल, नीतीश कुमार और टीडीपा का रुख भी कई मुद्दों पर अलग दिख रहा है।

Modi 3.0 News: क्या मोदी 3.0 की सरकार कमजोर पड़ गई है? ये सवाल अब सियासी गलियारों में तैर रहा है। क्योंकि पीएम मोदी के सहयोगी ही अब मुद्दों पर उनका विरोध कर रहे हैं और अपनी बात खुलकर रख रहे हैं। चिराग पासवान, अनुप्रिया पटेल जैसे नेता अपने समाज के मुद्दों पर मुखर हैं। इनमें चिराग पासवान सबसे ज्यादा मुखर हैं। चाहे बात लेटरल एंट्री की हो या फिर आरक्षण के मुद्दे पर भारत बंद की, चिराग ने सरकार के स्टैंड के खिलाफ निर्णय लिया और विरोध जताया।

ये भी पढ़ेंः सियासत में Mehbooba Mufti की बेटी की एंट्री… न्यूज 24 पर इल्तिजा मुफ्ती Exclusive

विज्ञापन

वहीं यूपी में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को सही तरीके से लागू न किए जाने को लेकर अनुप्रिया पटेल ने भी योगी सरकार को पत्र लिखा था। वक्फ बोर्ड वाले मामले में चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी ने संसद में अलग रुख अपनाया था। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या अपने दो कार्यकाल के मुकाबले तीसरे कार्यकाल में मोदी कमजोर पड़ गए हैं? आने वाले दिनों में सियासत कौन सी करवट लेगी, समझने के लिए देखिए ये वीडियो- 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ