
Video: सियासत में Mehbooba Mufti की बेटी की एंट्री...न्यूज 24 पर इल्तिजा मुफ्ती Exclusive
जम्मू-कश्मीर में तीन फेज में चुनाव होने हैं, पहले फेज का चुनाव 18 सितंबर को होगा, जिसमें 24 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana
Jammu-Kashmir Assembly Elections 2024: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। 20 अगस्त को यहां पहले चरण के मतदान के नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। बता दें जम्मू-कश्मीर में तीन फेज में चुनाव होने हैं, पहले फेज का चुनाव 18 सितंबर को होगा, जिसमें 24 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इस बीच जम्मू-कश्मीर की राजनीति में पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती की एंट्री हुई है। दरअसल, पीडीपी ने अपने 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, जिसमें इल्तिजा मुफ्ती को बिजबिहाड़ा विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया गया है।
इल्तिजा मुफ्ती ने न्यूज 24 से एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर पीडीपी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जल्द ही पार्टी के अन्य उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जाएगी। उनका कहना था कि जब से जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाई गई है लोग परेशान हैं। लोगों को ऐसी सरकार चाहिए जो उनकी खुद की हो और वह उनके विकास के लिए काम करे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव तो 6 साल पहले हो जाने चाहिए थे, इन्हें करवाने में देरी की गई है।
आगे बातचीत में विधानसभा चुनाव में महबूबा मुफ्ती के चुनाव न लड़ने के सवाल पर वह बोलीं की यह उनका अपना निर्णय है, उनके इस फैसले को वापस लेना बड़ा मुश्किल है। वहीं, अपनी उम्मीदवारी पर उनका कहना था कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वह विधानसभा सीट जीतकर उसे पूरा करेंगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: