हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: 21 जून से चमकेगी कर्क राशि वालों की किस्मत, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए

Cancer Horoscope June 2026: कर्क राशि वालों के जीवन में 21 जून से बदलाव देखने को मिलेगा. कर्क राशि को ग्रहों के प्रभाव से आर्थिक लाभ हो सकता है. इसके बारे में पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- AI

Cancer Horoscope June 2026: कर्क राशि वालों के जीवन पर जून के महीने ग्रहों का प्रभाव देखने को मिलेगा. कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. आपको अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और आमदनी में बढोतरी होने की संभावना है. कर्क राशि वालों को इस मामले में अच्छे संकेत मिलेंगे. आपको निवेश करने से लाभ होगा. शेयर बाजार, प्रॉपर्टी और गोल्ड में निवेश करने से आपको लाभ होगा.

21 जून के बाद चमकेगा भाग्य

कर्क राशि वालों के लिए 21 जून के बाद मंगल ग्रह शुभ साबित हो सकता है. 21 जून के बाद मंगल आपके 11वें भाव में गोचर करेगा. मंगल के इस भाव में होने से आय में वृद्धि होगी. आपको आर्थिक तौर पर अच्छा खासा लाभ होगा. 21 जून के बाद आपको अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. कुल मिलाकर कर्क राशि वालों के लिए जून महीने का आखिरी भाग बेहद ही शुभ और लाभकारी रहेगा.

ये भी पढ़ें – Numerology Love Life: मूलांक 1 वालों की इन लोगों के साथ जमती है जोड़ी, बनते हैं बेस्ट लाइफ पार्टनर

विज्ञापन

कर्क राशि वालों के लिए निवेश करना अच्छा रहेगा. निवेश करने से लाभ हो सकता है. हालांकि, आपका घर में किसी कार्यक्रम पर खर्च हो सकता है. शुभ कार्य में पसा खर्च हो सकता है. आपका खर्च सुख-सुविधाओं पर हो सकता है. 8 जून को शुक्र ग्रह आपके लग्न भाव में आ चुके हैं. इसका शुभ प्रभाव आपकी आर्थिक स्थिति पर देखने को मिल रहा है. आपकी कुंडली के नौवें भाव में शनि का होना भाग्य को सक्रिय करेगा. दूसरे भाव में केतु के होने से धनलाभ हो सकता है.

इस दिन तक रहना होगा सावधान

कर्क राशि वालों को 22 जून तक सावधान रहना होगा. बुध के कारण आरपको आर्थिक फैसले लेने से पहले सोचना-विचारना चाहिए. अच्छे से जानकारी लेने के बाद ही निवेश करें. राहु के कारण किसी जल्दबाजी के कारण नुकसान हो सकता है. आपको ऐसा करने से बचना होगा. इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Chandra Grahan 2026: अगस्त में लगेगा दूसरा चंद्र ग्रहण, कर्क, कुंभ समेत इन 5 राशियों पर दिखेगा प्रभाव

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola