हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: बुध गोचर से चमकेगी इस राशि के लोगों की किस्मत, रिश्तों में बढ़ेंगी नजदीकियां

मई माह में बुध गोचर से कुछ राशियों के लोगों को खास फायदा होने वाला है, जिसमें से एक सिंह राशि भी है। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं परिवार और रिश्तों के लिहाज से मई का महीना सिंह राशिवालों के लिए कैसा रहेगा।

विज्ञापन

बुद्धि के कारक ग्रह बुध का ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है। ये एक ऐसा ग्रह है जो 21 दिन में राशि परिवर्तन करता है। हालांकि इन 21 दिनों के बीच कई बार बुध का नक्षत्र गोचर होता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, मई माह के दूसरे भाग में बुध के गोचर करने से सिंह राशिवालों का भाग्य चमक सकता है। जहां कुछ लोगों के जीवन में नए रिश्ते की शुरुआत होगी तो कई जातकों के पुराने रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। इसके अलावा सेहत भी मई माह में ठीक रहेगी। भाई-बहन के साथ संबंध मध्यम रहेंगे। संपत्ति खरीदने या बेचने की योजना बन सकती है।

हालांकि बुध गोचर से पहले का समय सिंह राशि के लोगों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। मई माह के पहले भाग में परिवार में मतभेद बढ़ने के कारण परेशान रहेंगे, लेकिन दूसरे भाग में घर में थोड़ी शांति आएगी। यदि आप जानना चाहते हैं कि मई माह के पहले भाग में सिंह राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी कौन-कौन सी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

ये भी पढ़ें- Numerology: गुस्से में सब बर्बाद कर देते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, नौकरी से लेकर रिश्ते के लिए रहते हैं परेशान

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola