Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Brij Bhushan Sharan Singh Statement On Pappu Yadav : मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या और बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को धमकी मिलने के बाद बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि वे 24 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क खत्म कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें जान की धमकी मिलने लगी और अब उन्होंने सरकार से सुरक्षा की मांग की। इसे लेकर भाजपा के पूर्व सांसद ने पप्पू यादव पर हमला बोला।
भाजपा नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पप्पू यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बिहार के अंदर एक नेता बड़े बाहुबली बनते हैं और अब सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। ऐसा बयान क्यों देते हैं, जिससे सुरक्षा मांगनी पड़े। वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.