IPL

2 लाख करोड़ के करीब पहुंची IPL की ब्रांड वैल्यू, इस फ्रेंचाइजी का दिखा दबदबा

IPL: आईपीएल का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है. आईपीएल 2026 के बाद इस टूर्नामेंट के ब्रांड वैल्यू में बड़ा उछाल देखने को मिला है. जिसके कारण ही अब ये दुनिया की दूसरी बड़ी स्पोर्ट्स लीग में शामिल हो गई है. लगभग 2 लाख करोड़ के पास आईपीएल की ब्रांड वैल्यू पहुंच गई है.

IPL: साल 2008 में शुरू हुई आईपीएल अब दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी लीग बन गई है. इस टूर्नामेंट की ब्रांड वैल्यू साल दर साल बढ़ती जा रही है. आईपीएल 2026 के बाद इस लीग की ब्रांड वैल्यू अब लगभग 2 साल करोड़ के पास पहुंच गई है. करीब-करीब 12 प्रतिशत का ग्रोथ इस दौरान देखने को मिला है. वहीं इस दौरान कई आईपीएल फ्रेंचाइजियों को भी बड़ा फायदा हुआ है. फिलहाल बैक टू बैक चैंपियन बनने वाली आरसीबी की टीम ने भी बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. 

विज्ञापन

आरसीबी की टीम ने किया बड़ा कारनामा 

बैक टू बैक सीजन में चैंपियन बनने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल की पहली फ्रेंचाइजी बन गई हैं. जिसने 300 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया है. नई रिपोर्ट्स के मुताबिक आरसीबी की ब्रांड वैल्यू अब 312 मिलियन डॉलर की हो गई है. वहीं दूसरे नंबर पर मौजूद मुंबई इंडियंस की ब्रांड वैल्यू 264 मिलियन डॉलर की है. तीसरे नंबर पर मौजूद केकेआर की ब्रांड वैल्यू अब 245 मिलियन डॉलर है, तो वहीं चौथे नंबर पर नजर आ रही चेन्नई सुपर किंग्स की ब्रांड वैल्यू अब 244 मिलियन डॉलर हो गई है. जिस अंदाज में आईपीएल साल दर साल आगे बढ़ रहा है. आने वाले सालों में इस लीग में कई बड़े बदलाव भी फैंस को देखने को मिल सकते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ