IMAGE.jpg_68a07b
विज्ञापन

Video: गरीबी का कारण बनते हैं ये तीन ग्रह, अच्छी कमाई के बावजूद नहीं होती बचत, जानिए

Astro Tips: कुंडली में ग्रहों की स्थिति के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर असर देखने को मिलता है. कुंडली में तीन ग्रहों के कारण व्यक्ति गरीब बनता है. इनके कारण बचत करना मुश्किल हो जाता है. आइये प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

Astro Tips: कुंडली में ग्रहों की स्थिति के कारण पैसों की तंगी, बचत न होने और दरिद्रता से परेशान होना पड़ता है. राहु, शनि और बुध ग्रह मिलकर पैसों की बचत नहीं होने देते हैं. इन ग्रहों के कारण व्यक्ति फिजूलखर्ची हो जाता है. इन ग्रहों के कारण पैसों को लेकर हमेशा परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इन तीनों ग्रहों के अलावा गुरु ग्रह के कमजोर या नीच स्थिति में होने से व्यक्ति अपने परिवार के ऊपर अधिक खर्च करने लगता है.

कमाई से अधिक खर्च

अगर कुंडली में बुध शुभ स्थिति में नहीं हो, तो ऐसा व्यक्ति कमाई से अधिक खर्च करता है. इसके कारण अच्छी कमाई होने के बाद भी व्यक्ति बचत नहीं कर पाता है. इन लोगों को कई बार खर्च बढ़ने के कारण कर्ज लेना पड़ जाता है. इसके साथ ही निवेश करने से नुकसान होता है. ऐसा व्यक्ति समाज में खुद की शान के लिए फिजूलखर्च करता है. इस वजह से महंगी चीजों और ऐशो-आराम की चीजों पर खर्च करता है.

Advertisment

राहु के कारण नशे पर खर्च

अगर राहु मंगल के साथ द्वितीय भाव में हो, या राहु द्वितीय भाव को देख रहा है. ऐसे में व्यक्ति नशे में अधिक खर्च करता है. राहु के कुंडली में अशुभ स्थिति में होने से व्यक्ति का खर्च सिगरेट और शराब के नशे पर खर्च होता है. इसके अलावा राहु और मंगल की अशुभ स्थिति के कारण बचत नष्ट हो जाती है. इसके अलावा शनि की अशुभ स्थिति के कारण व्यक्ति का खर्च बिजली की चीजों पर अधिक बढ़ जाता है. आप इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ