Abhijeet Dipke

Video: अभिजीत दीपके फिर धरने पर बैठेंगे? सरकार को दी ये चेतावनी, जानें SC के किस आदेश पर जताई नाराजगी?

देशभर में प्रदर्शनकारी छात्रों पर कार्रवाई का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो एक अंतरिम आदेश जारी हुआ. इस आदेश पर अभिजीत दीपके ने आपत्ति जताई और जंतर-मंतर पर फिर विरोध प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठने की चेतावनी केंद्र सरकार को दी.

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापाक अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार को फिर से जंतर-मंतर पर बैठने की चेतावनी दी है. इस चेतावनी ने केंद्र सरकार की टेंशन बढ़ा दी है, क्योंकि पहले ही 36 दिन के विरोध प्रदर्शन, धरने और संसद मार्च के बाद धरना खत्म कराया गया था. धर्मेंद्र प्रधान को भी पद से इस्तीफा देना पड़ा और संसद मार्च के खिलाफ कार्रवाई के लिए अलग से आलोचना झेलनी पड़ी. लेकिन अब अभिजीत दीपके ने सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश से नाराजगी जताते हुए फिर से आंदोलन करने की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

गृहमंत्री का आपराधियों पर कार्रवाई का निर्देश

अभिजीत दीपके ने साफ-साफ शब्दों में कहा दिया है कि अगर देशभर में छात्रों के खिलाफ की जा रही पुलिस कार्रवाई पर रोक नहीं लगाई गई तो वे फिर से धरने पर बैठेंगे और इस बार बड़े स्तर पर विरोध-प्रदर्शन करेंगे. बात दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोटूक शब्दों में ऐलान किया है कि बिहार, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की सरकार प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ केस वापसी का ऐलान कर चुकी है, लेकिन 20 जुलाई के संसद मार्च में शामिल उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी, जिनका आपराधिक रिकॉर्ड मिलेगा.

विज्ञापन

देखें ये स्पेशल वीडियो रिपोर्ट और जानें कि आखिर सुप्रीम कोर्ट का CJP प्रोटेस्ट के मामले में क्या कहना है?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ