C-Voter Survey On Bihar Assembly Elections 2025 : बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अभी से अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बार चुनाव में क्या मुद्दे रहेंगे? सीएम पद के लिए जनता की पहली पसंद कौन है? कितने प्रतिशत लोग एनडीए की सरकार बदलना चाहते हैं? वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सी वोटर का नया सर्वे सामने आया है। सी वोटर सर्वे के अनुसार, बिहार सीएम पद के लिए जनता की पहली पसंद तेजस्वी यादव हैं। 41 प्रतिशत लोगों ने सीएम के रूप में उन्हें पसंद किया है। दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार तो तीसरे पर प्रशांत किशोर हैं। सी वोटर के नए सर्वे में पाया गया कि एनडीए सरकार के काम से 50 प्रतिशत लोग नाखुश हैं और वे एनडीए की सरकार बदलना चाहते हैं। वहीं, 25 प्रतिशत लोग एनडीए के काम से खुश हैं, इसलिए वे सरकार बदलना नहीं चाहते हैं। 22 प्रतिशत लोग सरकार के कार्यों से नाराज हैं, लेकिन वे सरकार के पक्ष में हैं।
सी वोटर के सर्वे के मुताबिक, बिहार चुनाव में सबसे बड़े मुद्दे बेरोजगारी और महंगाई हैं। 45 फीसदी जनता कह रही है कि बिहार में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है, जबकि 11 प्रतिशत लोगों के लिए महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा है। 10 प्रतिशत के लिए बिजली, पानी व सड़क तो 4 प्रतिशत के लिए भ्रष्टाचार और किसानों की समस्या सबसे बड़े मुद्दे हैं।
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
13 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
13 hrs agoरामलीला की भीड़ पर झगड़ा क्यों? कहां से आया घुसपैठियों का आंकड़ा
1 day agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
2 days agoनीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines