Team India (14)

VIDEO: दूसरे टेस्ट मैच से पहले 3 भारतीय खिलाड़ियों ने बढ़ाई टेंशन, बुरी तरीके से हुए फ्लॉप

भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैच की सीरीज के आखिरी मुकाबले से पहले टीम इंडिया की टेंशन में इजाफा हुआ है। मैच से पहले भारत के 3 बड़े सितारे बुरी तरह आउट ऑफ फॉर्म हुए।

India vs Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैच की सीरीज के पहले मैच में मेन इन ब्लू का प्रदर्शन शानदार रहा। टीम इंडिया ने चौथे दिन ही कमाल का प्रदर्शन करते हुए मैच को 280 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम भी कर लिया। अब दूसरा टेस्ट मैच कानपुर में 27 सितंबर से खेला जाएगा। हालांकि इस मैच से पहले भारतीय टीम की टेंशन बढ़ चुकी है। भारत के 3 बड़े नाम पहले टेस्ट मैच में फ्लॉप हुए हैं।

विज्ञापन

भारतीय टीम की बढ़ी टेंशन!

पहले टेस्ट मैच में भारत के 3 बड़े खिलाड़ी बुरी तरह फ्लॉप हुए हैं, जिसमें पहला नाम कप्तान रोहित शर्मा का आता है, जिन्होंने पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में केवल 11 रन बनाए। इसके अलावा विराट कोहली भी पहले मैच में बड़ी पारी खेलने में विफल रहे। उन्होंने 23 रन बनाए थे। इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने भी 2 विकेट अपने नाम किए थे। इन 3 खिलाड़ियों का प्रदर्शन मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ