इने

Video: तेज रफ्तार बस हुई बेकाबू, 3 बाइक सवारों पर चढ़ी, कई गाड़ियों को मारी टक्कर

सड़क पर तेज रफ्तार में बस चल रही थी। इस दौरान अचानक वह लहराने लगी और सड़क पर चल रहे बाइक सवारों से जा भिड़ी।

Bangalore bus bike car collision: बेंगलुरु में सड़क पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटेन ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (BMTC) की एक बस बेकाबू होकर आगे जा रही 3 बाइक सवरों पर चढ़ गई। इतना सब कुछ होने के बाद भी बस रुकी नहीं उसने सड़क पर जा रही कई गाड़ियों में टक्कर मारी और तब कहीं जाकर उसकी रफ्तार कम हुई और वह किसी तरह रुकी। ये पूरा मामला बस में लगे कैमरों में कैद हुआ है। हादसे के बाद तीन घायलों अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

डर कर लोग इधर-उधर भागने लगे

ये हादसा हेब्बल फ्लाईओवर पर हुआ। सड़क पर तेज रफ्तार में बस चल रही थी। इस दौरान अचानक वह लहराने लगी और सड़क पर चल रहे बाइक सवारों से जा भिड़ी। बस में लगे सीसीटीवी कैमरा में दिख रहा है कि ड्राइवर ने बस को कंट्रोल करने का भरसक प्रयास किया। लेकिन बार-बार ब्रेक दबाने के बाद वह रुकी नहीं। इस सब से बस के अंदर और बाहर स्थिति लोग घबरा गए। कुछ देर के लिए सड़क पर लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ