BAN vs PAK: पाकिस्तान की टीम को बांग्लादेश के दौरे पर वनडे सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. 3 मैचों की सीरीज में पाकिस्तान की टीम महज 2 मैचों में ही जीत हासिल कर पाई और 2-1 से सीरीज गंवा दी. पाकिस्तान की टीम के लिए शाहीन शाह अफरीदी कप्तानी कर रहे थे. पाक टीम के लगातार खराब प्रदर्शन को देख एक दिग्गज ने टीम की जमकर फजीहत की है. पाक टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रहे कामरान अकमल ने पाकिस्तान की मौजूदा टीम की तुलना छोटी टीमों से कर डाली है.
उन्होंने कहा, पाकिस्तान क्रिकेट का लेवल सोच लीजिए क्या हो गया है. नीदरलैंड ये सोच रही होगी कि पाकिस्तान के साथ 3 मैचों की सीरीज हो जाए. हम जीते तो टेस्ट नेशन बन जाएंगे. ये हाल कर दिया है आपने क्रिकेट का. आप क्या ही एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं.
पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…
ये भी पढ़िए- IPL 2026: पैट कमिंस नहीं ये स्टार भारतीय ओपनर करेगा SRH की कप्तानी! T20 वर्ल्ड के फाइनल में मचाया था धमाल









