Indian Premier League: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. इस बड़े टूर्नामेंट के आयोजन में 10 दिन बचे हैं और सभी टीमों ने अपने ट्रेनिंग कैंप शुरू कर दिए हैं. रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ चुके हैं. विराट कोहली भी बेंगलुरु आ गए हैं और जल्द ही RCB प्लेयर्स के साथ अभ्यास शुरू कर देंगे. IPL को लेकर फैंस में बहुत उत्साह है लेकिन चोट ने टीमों की टेंशन बढ़ाई हुई है. पिछली बार RCB को चैंपियन बनाने वाले स्टार गेंदबाज के खेलने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.
खिलाड़ियों की चोट ने टीमों को टेंशन में डाला
RCB के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. उनके स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटिल हैं और शुरुआती दो मैच नहीं खेल पाएंगे. इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस के खेलने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. वो भी कमर की चोट के कारण काफी महीनों से बाहर हैं और IPL के शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं. इसके अलावा हर्षित राणा की चोट ने भी KKR की चिंता बढ़ाई है. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026 के बाद रिटायरमेंट ले सकते हैं ये 5 धाकड़ गेंदबाज, आखिरी बार मैदान पर बल्लेबाजों के उड़ाएंगे स्टंप!









