---विज्ञापन---

IPL 2025: मुंबई के ही दो खिलाड़ियों से धोनी करेंगे हार्दिक की सेना पर वार, वानखेड़े में जीत का मास्टर प्लान तैयार!

MI vs CSK: आईपीएल 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होगा। एमआई के खिलाफ जीत दर्ज करने का मास्टर प्लान माही तैयार कर चुके हैं।

MI vs CSK
---विज्ञापन---

MI vs CSK: आईपीएल 2025 का दूसरा ‘एल क्लासिको’ मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला जाएगा। इस सीजन पहली भिड़ंत में सीएसके ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को चारों खाने चित कर डाला था। अब मुंबई के घर में भी जीत दर्ज करने का मास्टर प्लान एमएस धोनी ने तैयार कर लिया है। माही मुंबई के दो प्लेयर्स के साथ ही एमआई पर वार करने की तैयारी में है।

मुंबई के खिलाफ चेन्नई डेवाल्ड ब्रेविस को मैदान पर उतार सकती है। ब्रेविस इससे पहले मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रहे थे। इस लीग में खेले 10 मैचों में ब्रेविस 133 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 230 रन ठोक चुके हैं। ब्रेविस वानखेड़े के मैदान पर एमआई के बॉलर्स के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं। वहीं, सीएसके 17 साल के आयुष म्हात्रे को भी प्लेइंग 11 में मौका दे सकती है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

आयुष का रिकॉर्ड फर्स्ट क्लास क्रिकेट में गजब का रहा है। 9 मैचों में वह 2 शतक और एक फिफ्टी समेत 504 रन ठोक चुके हैं। वहीं, लिस्ट-ए क्रिकेट में खेले 7 मैचों में आयुष 458 रन बना चुके हैं। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

First published on: Apr 20, 2025 03:48 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola