---विज्ञापन---

Video: मूलांक 8 वालों को क्यों करना पड़ता है कड़ा संघर्ष? जानें कारण और सफलता पाने के उपाय

Numerology: क्या आपका भी जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है? अगर हां, तो आपका मूलांक 8 है. ऐसे लोगों को रातों-रात सफलता नहीं मिलती है, बल्कि हर चीज को पाने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ता है. यहां पर आप उस एक कारण के बारे में जान सकते हैं, जिसकी वजह से मूलांक 8 वालों को कड़े संघर्ष के बाद ही कामयाबी मिलती है.

Author Written By: Nidhi Jain | Updated: Feb 19, 2026 14:02
Share :
Credit- News24 Graphics

Successful Life Tips For Mulank 8 In Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र में हर एक अंक का अपना महत्व है. साथ ही प्रत्येक अंक का संबंध किसी न किसी ग्रह से है, जिनका समय-समय पर जीवन के ऊपर गहरा प्रभाव पड़ता है. जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 8 और स्वामी ग्रह शनि है. शनि का मूलांक होने के कारण इन लोगों को हर चीज को पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. आसानी से इन्हें कुछ भी नहीं मिलता है. जब तक ये अपने पूर्व जन्म के कर्मों (अच्छे और बुरे दोनों) का फल नहीं भोग लेते हैं, तब तक इन्हें संघर्ष करना ही पड़ता है. वहीं, जब इनके पूर्व जन्म के कर्म खत्म हो जाते हैं तो सफल होने की संभावना ज्यादा रहती है.

सबसे खास बात ये है कि मूलांक 8 वालों को कुछ दिन की या कम समय के लिए नहीं, बल्कि लंबी व स्थायी सफलता मिलती है. खासकर, उम्र 30 या 35 के बाद इनके सफल होने की संभावना अधिक रहती है.

---विज्ञापन---

अगर आपका भी मूलांक 8 है और आप अपने जीवन को सुखमय बनाने के उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2026 Rashifal: मार्च में इन 4 राशि वालों के लिए खुलेगा खुशियों का खजाना, होगा मंगल का डबल गोचर

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 19, 2026 02:01 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.