Asian Games Schedule: एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट प्रतियोगिता पर सभी की नजर है. भारत की मेंस और वुमेंस टीमें एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से उतरेंगी. भारतीय महिला टीम का एशियन गेम्स में पहला मुकाबला 18 सितंबर को जापान के खिलाफ देखने को मिलेगा. टीम इंडिया अगर यहां जीतती है, तो सेमीफाइनल में उसकी भिड़ंत बांग्लादेश या चीन में से किसी एक टीम से होगी. इसके बाद भारतीय टीम 22 सितंबर को गोल्ड या ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलती हुई नजर आएगी.
एशियन गेम्स में भारतीय मेंस टीम का कैसा है शेड्यूल?
भारतीय मेंस टीम का एशियन गेम्स 2026 में पहला मैच 28 सितंबर को होगा. टीम इंडिया को सीधे क्वार्टरफाइनल में जगह मिली है. उनकी भिड़ंत ग्रुप स्टेज से क्वालीफाई करने वाली टीम से होगी. यह मैच जीतने की स्थिति में टीम इंडिया 1 अक्टूबर को श्रीलंका या ग्रुप A की टॉप टीम से भिड़ेगी. एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का गोल्ड मेडल मैच 3 अक्टूबर को खेला जाएगा और इसी दिन ब्रॉन्ज मेडल के लिए भी मुकाबला होगा. इस पूरे टूर्नामेंट को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों और सोनी लाइव ऐप पर लाइव देखा जा सकता है.
एशियन गेम्स के लिए भारतीय मेंस और वुमेंस टीम
भारतीय मेंस टीम का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर.
भारतीय वुमेंस टीम का स्क्वाड: हरमनप्रीत कौर (c), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, जी कमलिनी, भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, नंदनी शर्मा.
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: जीत के बावजूद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 3 बदलाव, वैभव सूर्यवंशी की बनेगी जगह?
संबंधित खबरें
IND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
10 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
11 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
20 hrs ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
22 hrs agoनोएडा में बैचलर्स के लिए नए नियम, सुपरनोवा में PG-हॉस्टल और Airbnb पर रोक
1 day agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड T20 सीरीज के लिए कैसी होगी टीम इंडिया?
1 day agoWorld Cup 2027 से पहले कितने वनडे मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया? जानें यहां
1 day agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
1 day agoबेबी सेलिब्रेशन के बाद पाकिस्तानी ही सैम अयूब को कर रहे हैं ट्रोल
1 day agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines