हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Video: कुंभ राशि के लिए सितंबर में बनेंगे तरक्की के योग, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए राशिफल

Horoscope 2026: सितंबर महीने में ग्रहों की स्थिति और ग्रहों के गोचर करने से सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा. इसके बारे में आप यहां जान सकते हैं. आइये कुंभ राशि के राशिफल के बारे में पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.

विज्ञापन
कुंभ राशि का राशिफल (Pic Credit - News24)

Horoscope 2026: कुंभ राशि के लिए सितंबर महीने में बृहस्पति, मंगल और शुक्र ग्रह शुभ साबित हो सकते हैं. देवगुरु बृहस्पति की कृपा से आप लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. गुरु की कृपा से आप लोगों के ज्ञान में वृद्धि होगी. आप लोगों को कारोबार और नौकरी में तरक्की मिलेगी. नौकरी में कमाई बढ़ने से आप लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. इसके साथ ही परिवार में चल रही परेशानियों का अंत होगा. इसके साथ ही सेहत को लेकर सावधान रहना होगा.

मंगल ग्रह से होगा लाभ

मंगल ग्रह के प्रभाव से आप लोगों को फायदा हो सकता है. आप लोगों को कड़ी मेहनत का फल मिलेगा और सही रणनीति से काम करने पर फायदा होगा. इसके साथ ही शुक्र ग्रह के प्रभाव से लाभ मिल सकता है. आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा. शनि की साढ़ेसाती और शनि दोष से मुक्ति मिलेगी. शनि के कारण करियर में तनाव का सामना करना पड़ सकता है. आपके काम अटक सकते हैं. इससे आप परेशान रहेंगे.

ये भी पढ़ें – वृषभ राशि के लिए कैसी रहेगी ग्रहों की स्थिति? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए सितंबर का राशिफल

विज्ञापन

बुध ग्रह आप लोगों को लाभ देंगे. करियर में तरक्की करेंगे और भाग्य का साथ मिलेगा. कारोबारियों का मुनाफा हो सकता है. राहु के कारण तनाव बढ़ सकता है. केतु के कारण आप लोगों को नुकसान हो सकता है. वैवाहिक जीवन में गलतफहमी या जीवन साथी की तबीयत खराब होने से परेशान रहेंगे. आप लोगों को सितंबर महीने में हनुमान जी की पूजा और सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola