IPL 2026 Updates: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी है. 28 मार्च से सभी भारतीय क्रिकेट फैंस हर शाम क्रिकेट का जबरदस्त आनंद ले सकते हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच IPL 2026 का पहला मैच होने वाला है. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कुछ टीमों के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. बड़े खिलाड़ियों की चोट के कारण 5 टीमों की प्लेइंग 11 पर सस्पेंस बढ़ गया है.
खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई चिंता
पैट कमिंस और जैक एडवर्ड्स की चोट ने SRH की चिंता बढ़ाई है. दोनों ही तेज गेंदबाजों से सनराइजर्स को बहुत उम्मीदें थीं लेकिन अब चोट के कारण उनकी प्लेइंग 11 फंस गई है. कुछ ऐसा ही हाल RCB का है, क्योंकि जोश हेजलवुड भी चोट के कारण शुरुआती कुछ मैच मिस करने वाले हैं. CSK के नाथन एलिस और RR के सैम करन इंजर्ड होने के कारण IPL 2026 से बाहर हो चुके हैं. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- IPL इतिहास के 5 सबसे यादगार पल, जिन्होंने फैंस के दिलों में हमेशा के लिए बनाई जगह









