IPL इतिहास के 5 सबसे यादगार पल, जिन्होंने फैंस के दिलों में हमेशा के लिए बनाई जगह
Top Moments of IPL History: IPL का इतिहास काफी लंबा रहा है. पिछले 18 साल में कई यादगार और ऐतिहासिक पल देखने को मिले हैं. हालांकि, 5 ऐसे मोमेंट रहे हैं, जिनकी जगह हमेशा ही फैंस के दिलों में रहेगी.

Top Moments of IPL History: आईपीएल 2026 का आधिकारिक शेड्यूल जारी हो चुका है. 28 मार्च से विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी टी20 लीग शुरू होने वाली है. हर बार की तरह फैंस में उत्साह की एक अलग ही लहर है. हम बात करेंगे आईपीएल इतिहास के उन 5 यादगार पलों की, जो फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाए हुए हैं. जब भी आईपीएल की बात आती है, तो हमारे मन में यही यादगार पल उभर आते हैं.
ब्रेंडन मैकुलम की 158 रन की तूफानी पारी
2 / 6आईपीएल के पहले सीजन (2008) के शुरुआती मैच में ही ब्रेंडन मैकुलम ने 73 गेंदों पर 158 रनों की तूफानी पारी खेलकर विश्व क्रिकेट को जता दिया था कि इस लीग में भविष्य में क्या-क्या बड़े कारनामे होने वाले हैं. आज भी यह IPL का दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है.
क्रिस गेल द्वारा बनाए गए 175 रन
3 / 6IPL 2013 में RCB के लिए खेलते हुए क्रिस गेल ने पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ मात्र 66 गेंदों में नाबाद 175 रन बनाकर इतिहास रच दिया था. यह आईपीएल इतिहास का सबसे अधिक स्कोर है. इस पारी में उन्होंने 17 छक्के लगाए थे.
IPL 2019 फाइनल में मलिंगा की यादगार यॉर्कर
4 / 6IPL 2019 के फाइनल में चेन्नई को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 2 रन चाहिए थे. लसिथ मलिंगा ने शार्दुल ठाकुर को LBW आउट कर मुंबई इंडियंस को चौथी बार चैंपियन बनाया था. इतने करीबी मुकाबले के अंतिम मौके में ऐसी सटीक यॉर्कर डालना वाकई तरीके के लायक था.
रवींद्र जडेजा को CSK को चैंपियन बनाना
5 / 6IPL 2023 के फाइनल की आखिरी दो गेंदों पर चेन्नई को 10 रनों की जरूरत थी. सामने शानदार लय में चल रहे मोहित शर्मा थे. रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे बड़े शॉट लगाने के लिए संघर्ष कर रहे थे. उम्मीदें खत्म हो गई थी, तभी जडेजा ने एक छक्का और एक चौका लगाकर चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार चैंपियन बना दिया.
जब आखिरकार खत्म हुआ RCB का सूखा
6 / 6विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हमेशा अच्छा खेलती थी, लेकिन ट्रॉफी उनसे दूर रहती थी. 3 जून 2025 को आरसीबी ने पंजाब किंग्स को एक रोमांचक फाइनल में हराकर अपना पहला IPL खिताब जीता. कोई भी RCB फैन यह पल नहीं भूल पाएगा.