Durga Saptashati Path Niyam: दुर्गा सप्तशती एक अत्यंत पवित्र और शक्तिशाली धार्मिक ग्रंथ है, जिसमें मां दुर्गा की महिमा और उनके द्वारा राक्षसों के संहार की अद्भुत कथा का वर्णन किया गया है. मान्यता है कि जो लोग नियमित रूप से दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं, उन्हें मां दुर्गा की विशेष कृपा से जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति मिलती है. वैसे तो कभी भी दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा सकता है, लेकिन चैत्र नवरात्रि में इसका पाठ करना ज्यादा शुभ होता है. साल 2026 में 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक चैत्र नवरात्रि का पर्व चलेगा. हालांकि, दुर्गा सप्तशती बहुत बड़ी है. इसमें 700 श्लोक और 13 अध्याय हैं, जिन्हें एक बार में पढ़ना मुश्किल हो सकता है. ऐसे में इसे दिन के अनुसार भी पढ़ा जा सकता है.
प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय बताते हैं कि चैत्र नवरात्रि के पहले दिन दुर्गा सप्तशती के पहले अध्याय का पाठ करना चाहिए. वहीं, चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन दुर्गा सप्तशती के दूसरे और तीसरे अध्याय का पाठ करना शुभ होता है.
अन्य दिनों की जानकारी आपको वीडियो में मिल जाएगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.