falseIND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज को लेकर टीम इंडिया पर आए 5 बड़े अपडेट, होने वाला है बड़ा बदलाव?
Author: Alsaba Zaya
2026-08-31 22:48:55
This browser does not support iframes.
IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है. सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. हालांकि अब तक बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया है. दूसरी ओर अफगानिस्तान की टीम का ऐलान हो चुका है. अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले हार्दिक पांड्या और नितीश कुमार रेड्डी फिट हो गए हैं. वहीं, वॉशिंगटन सुंदर की चोट भी ठीक हो गई है. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज में आराम दिया जा सकता है. वह भी चोट से उबर रहे हैं.
इसके अलावा क्रुणाल पांड्या को भी भारतीय टी-20 टीम में मौका मिल सकता है. पांड्या ने आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. अक्षर पटेल को अफगानिस्तान सीरीज से बाहर किया जा सकता है. भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा, दूसरा मुकाबला 15 सितंबर को होना है, जबकि आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines