हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Watch Video: प्री-वेडिंग शूट के लिए कपल का धमाकेदार डांस, 'बैंग बैंग' गाने को किया रीक्रिएट

young Couple pre-wedding shoot recreates Bang Bang song: सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस गाने को 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है।

विज्ञापन

Couple pre-wedding shoot recreates Bang Bang song Hrithik Roshan Katrina Kaif: एक युवक और युवती ने अपनी शादी के लिए प्री-वेडिंग शूट कराया है, जो चर्चा में है। शादी करने वाली जोड़ी ने ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ के गाने ‘बैंग-बैंग’ को रिक्रिएट किया है। कपल ने गाने पर धमाकेदार डांस किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को इंस्टाग्राम हैंडल ‘शादीविश’ पर शेयर किया गया है। ‘बैंग-बैंग’ गाने को कपल ने बखूबी रिक्रिएट किया है। कपल ने गाने के हू-ब-हू स्टेप्स करने की कोशिश की है। साथ ही वीडियो को शूट करने वाले कैमरामैन ने भी बेहतरीन काम किया है। बैकग्राउंड सीन्स से लेकर को-डांसर्स ने गाने को और खूबसूरत बना दिया है।

कपल ने रिक्रिएट किए गए इस गाने में लगभग उसी तरह के कॉस्ट्यूम्स पहने हैं, जो ऑरिजिनल गाने में ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ ने पहना है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस गाने को 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है, जबकि 18 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाने को रिक्रिएट करने वाले कपल ने बताया कि हम अपने प्री-वेडिंग शूट को थोड़ा अलग और यादगार बनाना चाहते थे। हम अन्य कपल की तरह रोमांटिंक फोटोज क्लिक नहीं कराना चाहते थे, इसलिए हमने इस गाने को रिक्रिएट करने की सोची। वीडियो में दिख रहे जोड़े की पहचान करण कश्यप और साक्षी कश्यप के रूप में की गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola