Airport Staff Misbehave With Female Passenger: फ्लाइट में यात्रा करने के कई नियम होते हैं। खास तौर पर यात्रा के दौरान कई तरह के सामान लेकर जाने पर रोक होती है लेकिन पहनावे को लेकर ज्यादा विवाद नहीं हुआ है। अब एक मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला को ब्रा नहीं पहनने की वजह से फ्लाइट से उतारने की धमकी दी गई, उसको फटकारा गया। अब ये महिला एयरलाइन्स के मालिक से मिलकर अपनी शिकायत करना चाहती है।
महिला स्टाफ ने महिला को फ्लाइट से उतारा
यूएस डेल्टा एयर लाइन्स में सफर करने पर महिला को उसके पहनावे के कारण परेशान किया गया, फ्लाइट से उतारने की धमकी दी गई। महिला ने बताया कि सफर के दौरान उसने बैगी जींस और एक सफेद रंग की ढीली शर्ट पहनी हुई थी लेकिन उसने ब्रा नहीं पहना था। लिसा आर्चबोल्ड नाम की महिला ने कहा कि महिला स्टाफ ने उसे फ्लाइट से उतार दिया और दूसरे कपड़े पहनने की बात कही।
लिसा आर्चबोल्ड ने बताया कि मुझे जैकेट पहनने के लिए कहा गया। हालांकि बाद में मुझे यात्रा करने की परमिशन मिल गई लेकिन मुझे बहुत डांटा गया। इतना ही नहीं, महिला ने कहा कि मुझे तो ऐसा लग रहा था कि जैसे मुझे महिला होने के नाते ये दंड मिल रहा है। वो लोग मेरे कपड़े को ट्रांसपेरेंट और आक्रामक बता रहे थे लेकिन कपड़े से मेरे शरीर का कोई भी हिस्सा दिखाई नहीं दे रहा था।
यह भी पढ़ें : जहाज में बैठकर सिगरेट पीने लगा शख्स, अगले ही पल उड़ गए होश! वायरल हो रहा वीडियो
इसके बाद महिला ने सवाल उठाते हुए कहा कि “पुरुष यात्रियों को इस तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है, उन्हें विमान में चढ़नेके लिए ब्रा या इसके जैसा कुछ पहनने की जरूरत नहीं होती है तो महिलाओं को भी ब्रा पहनने की जरूरत नहीं है। महिला ने तंज कसते हुए कहा कि मुझे जहां तक पता है ये कोई तालिबान तो नहीं है।
यह भी पढ़ें : ओह तेरी! बंदर हैं या गैंगस्टर? सड़कों पर मचा रहे उत्पात, रोकने में पुलिस के छूट गए पसीने
आर्चबोल्ड का कहना है कि वह कोई मुकदमा या शिकायत नहीं करना चाहती है लेकिन वह डेल्टा के CEO के साथ एक मीटिंग कर इस समस्या को उठाना चाहती है। उनका कहना है कि स्तन कोई युद्ध के हथियार नहीं हैं, किसी महिला के पास इसका होना कोई अपराध नहीं है। इस तरह की हरकतों पर रोक लगनी चाहिए। विमान कंपनी का दावा है कि महिला से बात की गई और उनसे माफी भी मांगी गई है।
संबंधित खबरें
हिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
3 hrs agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
8 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
2 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
4 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
4 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
4 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
6 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines