ओह तेरी! बंदर हैं या गैंगस्टर? सड़कों पर मचा रहे उत्पात, रोकने में पुलिस के छूट गए पसीने

Thailand Viral Video : बंदरों की लड़ाई तो आपने खूब देखी होगी लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि बंदरों की वजह से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो जाए। ऐसा हुआ है, बंदरों को रोकने में पुलिस के भी पसीने छूट रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Monkey Fight Viral Video
विज्ञापन

Thailand Viral Video: थाईलैंड में लोग बंदरों के दो गुट की लड़ाई से परेशान हैं। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जिसमें बंदरों के दो ग्रुप को सड़क पर झगड़ते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि थाईलैंड के लोपबुरी में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, जिन्हें बंदरों की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ना सिर्फ पर्यटकों को बल्कि स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

थाईलैंड में बंदरों का आतंक

थाईलैंड के लोपबुरी में बंदरों की संख्या काफी अधिक है। इनकी अधिक संख्या के कारण अक्सर इनमें लड़ाई होती रहती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बंदरों के दो गुट के बीच झड़प होती दिखाई दे रही है। ये लड़ाई कभी कभी इतनी भयंकर हो जाती है कि आम लोगों को भागना पड़ता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बंदर लड़ाई कर रहे हैं, जिसके कारण ट्रैफिक भी रुक गया है।

Advertisment

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को @sighyam नाम के यूजर ने शेयर किया है, जिसे अब तक 1 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। हालांकि स्थानीय अधिकारी का कहना है कि बंदरों को कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही है। बंदरों को डराने के लिए गुलेल का इस्तेमाल किया जा रहा है। गुलेल से बंदरों को डराया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो


पुलिस ने बंदरों पर कंट्रोल करने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में बंदर गुलेल देखते ही भाग खड़े होते हैं लेकिन कभी कभी वह उग्र हो जाते हैं। पुलिस के जवानों को इस काम पर भी लगाया जा रहा है कि बंदर लोगों और उनके सामान को नुकसान ना पहुंचा पाएं। बताया गया कि कुछ शैतान बंदर हैं, जिनके कारण बंदरों में लड़ाई होती है। उनकी पहचान की जा रही है और उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है।

विज्ञापन

2017 में भी बंदरों की संख्या पर लगाम लगाने की कोशिश हुई थी लेकिन ये कोशिश बेकार साबित हो गई थी। अब एक बार फिर इन बंदरों की लड़ाई का वीडियो वायरल हुआ तो पर्यटकों की चिंताएं बढ़ गई हैं। हालांकि स्थानीय अधिकरी अब इस मामले पर सफाई देते हुए स्थिति पर जल्द ही कंट्रोल करने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ