तीन बच्चे अकेले, बिना AC की कार...मां गिरफ्तार, 17 की मौत पर पुलिस ने लिया संज्ञान

Weird News : एक महिला अपने तीन बच्चों को कार में छोड़कर शॉपिंग करने गई थी, इसके बाद पुलिस पहुंची और महिला को गिरफ्तार कर ले गई! आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला

Mom Arrested for locked children in car
विज्ञापन

Weird News : कार जितनी सुविधाजनक है, लापरवाही करने पर यह उतनी ही खतरनाक साबित हो सकती है। खड़ी कार में बच्चों को कुछ देर के लिए बंद रखना जानलेवा साबित हो चुका है। बिना एसी वाली कार में कई बच्चों की जान भी जा चुकी है। एक ऐसी ही महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो अपने बच्चों को कार में छोड़कर शॉपिंग करने पहुंच गई थी।

मामला अमेरिका के शहर बैटन रूज का है, यहां महिला पर आरोप लगाया गया है कि वह अपने तीन बच्चों को बिना AC वाली कार में छोड़कर शॉपिंग करने चली गई। तीनों बच्चों की हालत बिगड़ गई थी। जांच में पता चला कि किसी ने इसकी शिकायत कर दी। शिकायत में बताया कि कार में एक नहीं है और बच्चों को कार में बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन

बताया गया कि किसी अनजान शख्स ने इसकी शिकायत की थी। जांच में सामने आया है कि जुबान क्रॉसिंग पर बिना किसी कूलिंग सिस्टम की कार में बच्चों को अकेला छेड़ दिया गया था। जिसमें से एक बच्चे की उम्र दस साल और 2 साल के 2 बच्चों की हालत खराब थी। जानकारी के अनुसार, बच्चे 20 मिनट से अधिक समय तक कार में थे, इस दौरान उनकी मां खरीददारी कर रही थीं।

यह भी पढ़ें : प्लेन क्रैश होते ही नीचे आ गिरा और हुआ ‘चमत्कार’, गजब तरीके से बची शख्स की जान

बच्चों को कार से निकाले जाने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और चेकअप हुआ। जांच में पता चला कि तीनों बच्चे गर्मी की वजह से परेशान हो गए थे और बेहोश हो सकते थे। इसी बीच किसी गुमनाम शख्स ने इसकी जानकारी प्रशासन को दे दी और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। 32 साल की महिला कैलोवे को बच्चों को कार में छोड़ने के तीन मामलों में दोषी करार दिया गया है।

यह भी पढ़ें : चौंक जाएंगे आप! क‍िंग कोबरा ने शख्‍स को काटा..खुद ही मर गया, जानें क्‍या है पूरा माजरा

बता दें कि इससे पहले बैटन रूज में ही इसी तरह एक बच्चे की मौत हो गई थी। बताया गया कि उसे कार में छोड़ दिया गया था और तापमान अधिक होने के कारण उसकी मौत हो गई थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में इस साल इसी तरह बच्चों की मौत के कुल 17 मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ