Who is Bharat Subramaniam: प्री प्राइमरी स्कूल से लेकर 12वीं तक एक साथ पढ़े मशहूर इन्फ्लुएंसर सेजल कुमार ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड भरत सुब्रमण्यम से शादी कर ली है. इनकी शादी उत्तराखंड के मसूरी में एक करीबी समारोह में हुई. सॉफ्टवेयर डेवलपर और पेशे से एनालिटिकल इंजीनियर भरत सुब्रमण्यम ने 2025 की शुरुआत में सेजल को प्रपोज़ किया और उनकी सगाई की आधिकारिक घोषणा जनवरी 2025 में की गई. भरत और सेजल नई दिल्ली में प्री-प्राइमरी से लेकर क्लास 12 तक स्कूलमेट थे, हालांकि स्कूल के दौरान उन्होंने ज़्यादा बातचीत नहीं की. वे सालों बाद सोशल मीडिया पर फिर से जुड़े और 2019 के आसपास डेटिंग शुरू की. अपने रिश्ते के ज़्यादातर समय कपल ने लॉन्ग-डिस्टेंस रिश्ता बनाए रखा और अब एक-दूसरे से शादी कर ली.
कितने पढ़े-लिखे हैं भरत सुब्रमन्यम?
भरत सुब्रमन्यम ने जब नई दिल्ली में प्री-प्राइमरी से लेकर क्लास 12 तक पढ़ाई की तो सेजल कुमार भी उनकी क्लासमेट रही. भरत सुब्रमन्यम के प्रोफेशनल बैकग्राउंड की बात की जाए तो भरत एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और एनालिटिकल इंजीनियर हैं. भरत ने महामारी के बाद यूनाइटेड स्टेट्स में अपना MBA पूरा किया. भरत सुब्रमन्यम सेजल के कंटेंट के लंबे समय से समर्थक रहे हैं, यहां तक कि उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए उनके पहले YouTube वीडियो पर भी कमेंट किया है. शादी के जश्न JW मैरियट वॉलनट ग्रोव में हुए और इसमें मेहंदी, हल्दी और संगीत जैसी पारंपरिक रस्में शामिल थीं.
सेजल और भरत की लव स्टोरी कैसे शुरू?
हाल ही में सेजल कुमार और भरत सुब्रमण्यम ने अपनी प्रेम कहानी के बारे में खुलकर बात की थी. सेजल ने बताया कि वे दोनों नई दिल्ली के एक ही स्कूल में पढ़ते थे लेकिन उनकी आपस में बातचीत बहुत कम होती थी. दोनों के स्कूल में एक साल का अंतर था. सालों बाद सोशल मीडिया पर दोनों का फिर से संपर्क हुआ. वोग इंडिया से बात करते हुए सेजल ने खुलासा किया, भरत अपने बैच का हेड बॉय था, वह इसी रूप में याद है. भरत कुछ बेहद हास्यास्पद बातें कह रहा था, जब लगा कि उसके साथ रहना कितना आसान है. भरत सुब्रमन्यम उसके यूट्यूब लिंक पर हमेशा कमेंट देता था.
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
23 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines