Greater Noida Dowry Case: कौन थीं दीपिका नागर? शादी के 14 महीने बाद दहेज के लालच ने ले ली जान

ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में 24 साल की दीपिका नागर की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

Deepika Nagar Dowry Case
1 / 5
Credit: News24

विज्ञापन

कौन थीं दीपिका नागर?

कौन थीं दीपिका नागर?2 / 5

ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव की रहने वाली दीपिका नागर की शादी करीब 14 महीने पहले बड़े धूमधाम से हुई थी. परिवार का दावा है कि शादी में करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दीपिका को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा.

विज्ञापन

परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

परिवार ने लगाए गंभीर आरोप3 / 5

दीपिका के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले लगातार फॉर्च्यूनर कार और 50 लाख रुपये की मांग कर रहे थे. परिवार का कहना है कि मांग पूरी नहीं होने पर दीपिका को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था. परिवार वालों के मुताबिक, दीपिका कई बार फोन पर रोते हुए अपनी तकलीफ बताती थीं. उन्होंने परिवार को बताया था कि ससुराल में उनके साथ ठीक बर्ताव नहीं किया जाता और उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है.

संदिग्ध हालात में हुई मौत

संदिग्ध हालात में हुई मौत4 / 5

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका की मौत घर की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद हुई. पुलिस शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या मान रही थी, लेकिन परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि दीपिका को मारकर घटना को आत्महत्या जैसा दिखाने की कोशिश की गई. दीपिका के परिवार ने दावा किया है कि उनके शरीर पर कई चोटों के निशान मिले थे. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि दीपिका के शरीर पर तेज धार वाले औजारों से चोट पहुंचाने के निशान हैं.

विज्ञापन

पति और ससुर गिरफ्तार

पति और ससुर गिरफ्तार5 / 5

परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद दीपिका को अस्पताल में छोड़कर ससुराल पक्ष के लोग वहां से फरार हो गए. इसके बाद परिवार को सूचना मिली और अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने हंगामा किया. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दीपिका के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कॉल डिटेल और बाकी सबूतों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है. (All Photos Credit: Social Media)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन