Watch Video: माता-पिता अपने बच्चों के लिए जाने कितने ही त्याग करते हैं। ऐसे में जब वो त्याग बच्चों की सफलता के रूप में सामने आता है तो खुशी के आंसू भी रुक नहीं पाते हैं। ऐसे ही एक मामला अब सामने आया है। 30 साल तक हाउसकीपर का काम करने वाली महिला को उसके बेटे ने फ्लाइट का टिकट दिया। महिला जब हवाई जहाज में पहुंची तो उसका बेटा फूलों के गुलदस्ते के साथ उसके स्वागत में खड़ा मिला। ये देखकर महिला अपने आंसुओं को रोक नहीं पाई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो को देख निकल जाएंगे आंसू
ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला हाथ में टिकट लेकर एक हवाई जहाज में जा रही है। दरवाजे पर खड़ी एक महिला कर्मचारी उसका टिकट चेक करती है और फिर अंदर जाने के लिए कहती है। जैसे ही अंदर का पर्दा खुलता है तो सामने पायलट की यूनिफॉर्म में उसका बेटा खड़ा होता है। हाथों में फूल लिए बेटा अपनी मां को गले लगाता है। इस दौरान मां काफी भावुक हो जाती है। किसी शख्स ने इस लम्हे को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
A woman who worked as an housekeeper for 30 years to sponsor her son's education to become a Pilot breaks down when she flew in his plane.
byu/One_percentile inMadeMeSmileविज्ञापन
वीडियो को इतने हजार लाइक मिले
Reddit पर पोस्ट वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि एक महिला जिसने अपने बेटे को पायलट बनाने और उसकी पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए 30 साल तक हाउसकीपर के रूप में काम किया। जब उसने पायलट के विमान में उड़ान भरी तो वह रोने लगी। इस वीडियो को 79,000 लाइक्स मिल चुके हैं। उधर वीडियो को भावुक प्रतिक्रियां भी मिल रही हैं।
ट्रेंडिंग खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
21 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines