Watch Video Man driving Pink Mini Bullet on Delhi streets: सोशल मीडिया पर एक ‘पिंक मिनी बुलेट’ का वीडियो वायरल हो रहा है। मिनी बुलेट को एक शख्स दिल्ली की सड़कों पर दौड़ाता दिखा। वीडियो को रैमी राइडर नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। मिनी बुलेट वाले कई वीडियो इस पेज पर शेयर किए गए हैं, जिनमें से एक वीडियो पर 5 मिलियन यानी 50 लाख से ज्यादा व्यूज हैं। उधर, वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने प्राइस के बारे में पूछा, जबकि एक अन्य ने लिखा- भाई ये कहां मिलेगी? एक अन्य यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा- छोटी हाइट की लड़कियों के लिए बुलेट।
@rammyryder)नाम के यूजर की ओर से पोस्ट किए गए वीडियो में एक आदमी को दिल्ली की सड़कों पर हाइट में छोटी, गुलाबी रंग की बुलेट पर आराम से सवारी करते हुए दिखाया गया है। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है- पिंकी। वीडियो जैसे प्ले होता है, तो उसमें लिखा दिख रहा है- मिनी बुलेट (पिंकी) भारत में केवल एक।
वायरल वीडियो में शख्स को दिल्ली की व्यस्त सड़कों पर आसानी से बुलेट को चलाते देखा जा सकता है। इसकी ऊंचाई व्यस्कों के लिए यूज करने वाले साइकिल से भी कम है। वीडियो को 19 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था और तब से इसे 5 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो देखने के बाद कुछ यूजर्स ने बुलेट को नया नाम दिया और उसे ‘बार्बी बुलेट’ बताया।
बता दें कि रैमी राइडर की ओर से इस बुलेट के अन्य वीडियो भी पोस्ट किए गए हैं। सड़क पर दौड़ने की बात हो या फिर बुलेट के सड़क किनारे खड़े होने की… हर जगह लोग इसे आश्चर्यजनक नजरों से देखते रहे। एक फुटेज में कुछ ट्रैफिक पुलिसकर्मी बुलेट के पास दिख रहे हैं और बुलेट चलाने वाले शख्स से जानकारी लेते दिखे।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
2 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
23 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
1 day agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines