Ayodhya News : अयोध्या में पहली बारिश के बाद ही प्रशासन की पोल खुल गई। राम मंदिर में हो रहे जल रिसाव को लेकर काफी बवाल हुआ लेकिन नई नई सड़कें जब पानी में समा गईं तो लोगों को सवाल उठाने का मौका मिल गया। इसी बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक लड़की सड़क चलते चलते अचानक गड्ढे में समा गई। दावा किया गया कि ये घटना आयोध्या में हुई है। आइये जानते हैं कि इसकी सच्चाई क्या है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बारिश के बीच एक लड़की सड़क के किनारे चल रही है। एक जगह थोड़ा सा जल जमाव देखने को मिला। जैसे ही लड़की जलजमाव वाली जगह पहुंची, सड़क धंस गई और लड़की उसी में समा गई। वहां तुरंत पानी भर गया। इसके तुरंत बाद कुछ लोग लड़की को बचाने के लिए पहुंच गए और उसे खींचकर बाहर निकाला।
वीडियो अयोध्या ही नहीं, भारत का भी नहीं है
इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वीडियो अयोध्या का है। कहा जा रहा है कि इस वीडियो ने अयोध्या में हुए विकास की पोल खोल दी है। हालांकि इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है। जांच में पता चला कि ये वीडियो अयोध्या ही नहीं बल्कि भारत का ही नहीं है।
हिन्दुस्तान टाइम्स के अनुसार, ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि ब्राजील है। साल 2022 से ही यह वीडियो वायरल हो रहा है। बताया गया कि यह वीडियो ब्राजील के फोर्टालेजा के कास्केवेल का है। वीडियो में 48 साल की मारिया रोसिलीन अल्मेडा डी सूजा नाम की महिला को गड्ढे में गिरता दिखाया गया है। वीडियो में महिला ने चेतावनी वाले निशान को नजरअंदाज किया गया था, जिसके बाद ये हादसा हुआ।
जिस वीडियो को अयोध्या का बताकर शेयर किया जा रहा था और राज्य सरकार पर हमला किया जा रहा था, वह वीडियो ब्राजील का निकला। इस तरह वीडियो शेयर करने के साथ जो दावे किया जा रहे हैं, वो गलत साबित हुए हैं ।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
5 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
6 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
8 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
12 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines