हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

महाकुंभ में बिछड़ी पत्नी मिली तो रोते-रोते किया प्रपोज..बोला-‘तेरे प्यार में मैं कभी कुत्ता...

Maha Kumbh Viral Video : महाकुंभ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में महाकुंभ में बिछड़े पति-पत्नी का दोबारा मिलाप हो रहा है। पत्नी को सामने देखते ही पति की भावनाएं उमड़ आईं।

विज्ञापन

Mahakumbh Viral Video : प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है। करोड़ों लोग इस आयोजन में शामिल हो चुके हैं और अभी भी बड़ी संख्या लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। भीड़ के बीच कई लोग बिछड़ गए और अपनों की तलाश में दुखी दिखाई दिए। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें एक पति अपनी पत्नी के बिछड़ने पर दुखी थी और वापस मिलने पर अजीब तरीके से प्रपोज कर रहा है।

वायरल वीडियो महाकुंभ का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स, महिला के सामने खड़ा है और भावुक है। दोनों पति-पत्नी हैं और भीड़ में बिछड़ गए थे। दोनों दुखी थी और एक दूसरे की तलाश कर रहे थे। किसी तरह घंटों बाद दोनों मिले तो पति की भावनाएं उमड़कर सामने आ गईं। पत्नी को सामने देखते ही पति रो पड़ा।

रोते हुए पति कह रहा है कि मेरे दांत टूट गए हैं लेकिन प्यार तो है ही ना। पत्नी को गले लगाते हुए शख्स ने कहा कि मन कभी बूढ़ा नहीं होता बल्कि मन हमेशा जवान ही रहता है। इस पर वहां मौजूद लोगों ने कहा कि चलो अब आप लोग मिल गये हो तो एक गाना ही सुना दो, इस पर शख्स ने कहा, ‘तेरे प्यार में मैं कभी कुत्ता बना तो कभी कमीना।’

विज्ञापन

वीडियो पर आ रहे कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि सात फेरे सात जन्मों के लिए होते हैं, इसीलिए दोबारा मिल गई। एक ने लिखा कि दूर होने पर समझ आता है कि इंसान की वैल्यू क्या होती है। एक ने लिखा कि हमसफर कैसा भी हो, अगर साथ देने वाला है तो जिंदगी आसान हो जाती है। एक अन्य ने लिखा कि सच्चे पति-पत्नी की यही मिसाल और यही निशानी है, जीवन में सोना चांदी भले ही कम हो लेकिन प्यार ऐसा ही होना चाहिए।

यह भी पढ़ें : 5 सालों तक नहीं नहाया डॉक्टर, अब बताए फायदे तो चौंक गई दुनिया!

विज्ञापन

एक ने लिखा कि पति तो बहुत खुश है लेकिन पत्नी के चेहरे पर कोई खुशी नहीं है। एक अन्य ने लिखा कि दोनों के बीच काफी प्यार है और इसे देखकर मुझे अतिप्रसन्नता हो रही है। एक अन्य ने लिखा कि महाकुंभ में इस बात पुलिसवाले किसी को बिछड़ने ही नहीं दे रहे। थोड़ी ही देर में खोजकर ले आते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola