Viral Video : कुर्सी लगाकर बीच सड़क पर बैठा शख्स, ट्रक ड्राइवर ने ऐसे सिखाया सबक

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बीच सड़क पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ देर बाद ये शख्स जमीन पर गिर पड़ा, वीडियो देखिए आखिर इसके साथ ऐसा क्या हुआ।

Prayagraj Viral Video
विज्ञापन

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स रात के वक्त बीच सड़क पर कुर्सी लगाकर बैठा है। इससे आने-जाने वाले वाहनों को परेशानी हो रही है। इसी बीच एक ट्रक वहां पहुंचा और ड्राइवर ने इस शख्स को सबक सिखाया, जिसका वीडियो वायरल हो गया है।

वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का बताया जा रहा है। नशे में धुत एक शख्स बीच सड़क कुर्सी लगाकर बैठा हुआ है। हैरानी की बात ये है कि शख्स ये हरकत पुलिस बूथ के सामने कर रहा था लेकिन शायद वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद ही नहीं था। इसी बीच इस शख्स के साथ जो हुआ, उसे कुछ समझ ही नहीं आया।

विज्ञापन

 बीच सड़क पर बैठ गया शख्स 

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जहां शख्स बैठा हुआ है, वहां से ट्रक आ जा रहे हैं। इसी बीच जब एक ट्रक उसके बगल से निकल रहा था। उससे कुर्सी की टक्कर हो गई और कुर्सी टूट गई। शख्स जमीन पर गिर पड़ा। वहां मौजूद लोगों ने ट्रक ड्राइवर को इशारा कर आगे जाने के लिए कहा। शख्स जमीन पर गिरा लेकिन उसे कुछ समझ ही नहीं आया कि वह जमीन पर गिरा तो गिरा कैसे!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by News24 India (@news24official)

इस घटना के बाद शख्स को चोट नहीं लगी है, बल्कि वह एकदम ठीक है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ट्रक वाले ने ठीक किया। एक अन्य ने लिखा कि ट्रक वाले को बचकर निकलना चाहिए था, अगर उसको कुछ हो जाता तो उल्टा ड्राइवर पर ही केस दर्ज होता।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि बेचारा सोच रहा होगा कि हमें सिंघासन से किसने गिराया? एक अन्य ने लिखा कि पुलिस चौकी के सामने नशेड़ी इस तरह की घटना कर रहे हैं और पुलिसवाले नदारद हैं। एक अन्य ने लिखा कि देख रहा है बिनोद, कैसे पुलिस वालों के सामने किस तरह चौड़ा बन रहा था लेकिन ड्राइवर ने औकात दिखा दी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ