Viral Video: देवर के साथ मदमस्त होकर नाची भाभी, पति देखता रह गया
Edited By Shikha Singh

Edited By Shikha Singh

किसी भी शख्स के लिए शादी का दिन उसके जिंदगी का सबसे बड़ा दिन होता है। उस दिन वह अपनी उन यादों को संजोता है जिसे हमेशा याद किया जाएगा। शादी वाले दिन दूल्हा और दुल्हन न सिर्फ शानदार और रॉयल कपड़े पहने होते हैं, बल्कि सभी इवेंट्स में भाग लेना पसंद करते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। वीडियो दुल्हन और देवर के डांस से जुड़ा है जिसमें दोनों ऐसा डांस करते हैं कि देखकर दूल्हा तक हिल गया। वीडियो इतना मजेदार भी है कि इसे बार-बार देखने का मन करेगा।
जी हां, इंटरनेट पर वायरल होने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े होते हैं और फिर तभी दूल्हे का भाई स्टेज पर पहुंच जाता है। इस दौरान न सिर्फ दूल्हे के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है, बल्कि दुल्हन भी मुस्कुराने लगती है। नई नवेली दुल्हन के नए देवरजी ने एक ऐसी डिमांड कर दी कि कोई भी मना नहीं कर पाया। देवर ने स्टेज पर ही भाभी के साथ डांस करने के लिए रिक्वेस्ट की। इस पर भाभी डांस करने के लिए तैयार हो गई और देवर ने बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन का मशहूर सॉन्ग ‘कहो ना प्यार है’ बजवा दिया।
विवाह में देवर-भाभी के डांस का ये जबरदस्त वीडियो नेटिजन को भी खासा पसंद आ रहा है. वीडियो इंस्टाग्राम पर wedabout नाम के पेज पर भी अपलोड किया गया है, जिसे अभी तक हजारों लाइक और व्यूज मिल चुके हैं। डांस के इस मजेदार वीडियो पर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि वाह क्या डांस किया है. एक यूजर ने लिखा देवर-भाभी ने कहर ढा दिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: