Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

Viral Video: कुत्ते को देख शख्स को सूजी मस्ती, तभी हुआ कुछ ऐसा, देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन लोगों को कुछ ऐसा देखने को मिल ही जाता है जिसकी वो कल्पना भी नहीं कर पाते हैं। वहीं उन वीडियोज को देख लोग कभी-कभी अपनी हंसी तक कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। ऐसे वीडियोज को देखकर लोगों का दिन बन जाता है। एक बार फिर से सोशल […]

Author
Edited By : Ojaswi Tripathi Updated: Aug 16, 2022 12:18

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन लोगों को कुछ ऐसा देखने को मिल ही जाता है जिसकी वो कल्पना भी नहीं कर पाते हैं। वहीं उन वीडियोज को देख लोग कभी-कभी अपनी हंसी तक कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। ऐसे वीडियोज को देखकर लोगों का दिन बन जाता है। एक बार फिर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।

वायरल हो रहा ये वीडियो ऐसा है जिसे देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स रात में आराम से रोड से जा रहा होता है। तभी अचानक से उसे मस्ती करने का मन करता है और वो कुत्ते के पास पहुंच जाता है। शख्स जैसे ही कुत्ते के पास पहुंचता है कुत्ते को समझ नहीं आता कि वो क्या करना चाहता है। शख्स कुत्ते को लात मारने के लिए जैसे ही दौड़ कर आगे जाता है उसका बैलेंस बिगड़ता है और वो खुद ही नीचे गिर जाता है।
https://www.instagram.com/reel/ChHhV6xsj0y/?utm_source=ig_web_copy_link

---विज्ञापन---

शख्स को गिरने पर ऐसी चोट लगी कि वो उठा और शांति से निकलता बना। वीडियो देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। ये मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम के ghantaa नाम के अकाउंट पर अपलोड किया गया है। जिसपर लोग जमकर लाइक, कमेंट और शेयर कर रहे हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 16, 2022 12:18 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.