Noida Viral Video : नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल घूमने आई एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वीडियो में लड़की आरोप लगा रही है कि एक शख्स ने उससे ‘रेट’ पूछा और फिर धमकी दी कि उसके परिवार के कई लोग पुलिस में है। लड़की ने रोते ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया था, जो कुछ ही देर में वायरल हो गया लेकिन अब लड़की का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बता रही है कि कैसे दोनों के बीच समझौता हो गया।
लड़की ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ गार्डन गैलेरिया मॉल में घूमने आई थी और यहां एक शख्स ने उससे रेट पूछा। लड़की इससे आहत हो गई और बहस के बाद पुलिस से मदद मांगी। नोएडा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को लेकर थाने गई। इसके बाद लड़की ने एक और वीडियो जारी किया, जिसमें उसने बताया कि उसने किसी के कहने पर यह वीडियो शेयर कर दिया था।
लड़की ने बदल लिया अपना बयान
लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इस पर राजनीति शुरू हो गई। कई विपक्षी दलों ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया। हालांकि लड़की ने एक और वीडियो जारी कर बताया है कि दो ग्रुप के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पुलिस हमें अपने साथ लेकर आ गई। दोनों के बीच में समझौता हो गया है। जो वीडियो मैंने पहले शेयर किया था, वो किसी के कहने पर और बढ़ा-चढ़ाकर डाल दी थी। अब हम पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं।
लड़की का वीडियो शेयर कर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने X पर लिखा कि ये है नोयडा की एक बहू की पुकार। उप्र में बहन, बेटी, बहू कोई भी सुरक्षित नहीं है क्योंकि थाने, शासन-प्रशासन द्वारा दिये गये ‘आर्थिक लक्ष्यों’ की पूर्ति में लगे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के लिए, इससे शर्मनाक बात और क्या हो सकती है कि प्रदेश की एक नारी सिसकी भरभर कर अपने मान-सम्मान की रक्षा हेतु वीडियो के द्वारा गुहार लगा रही है। भाजपा भ्रष्ट-व्यवस्था का पर्याय बन गयी है।
यह भी पढ़ें : कर्ज की मार झेल रहे हैं ये 5 देश, जानें लिस्ट में कौन कौन है शामिल
अखिलेश यादव के इस ट्वीट पर नोएडा पुलिस ने जवाब देते हुए लिखा कि यह प्रकरण गार्डन गैलेरिया मॉल में एक पब के अंदर दो पक्षों में कहासुनी का है, दोनो ही पक्षो की महिलाएं मौके पर उपस्थित थी, दोनो ही पक्षों पर मामला दर्ज कर इंक्वायरी की जा रही है, इसमें निष्पक्ष और कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines