Ojaswi Tripathi
Read More
---विज्ञापन---
Viral Video: इंटरनेट ना केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि खुद भी पॉपुलर होने का जरिया है। लेकिन सबकी किस्मत में फेम नहीं होता और कुछ लोगों को बिना मांगे ही भरपूर अटेंशन और पॉपुलैरिटी मिल जाती है। जिससे लोग रातों-रात फेमस हो जाते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर हाल ही में मां बेटी का डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बॉलिवुड गानों पर नाचते नजर आ रही हैं। वहीं, ये डांस वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में मां और बेटी का गजब का डांस वायरल होते नजर आ रहा है। जिसमें दोनों बॉलीवुड गाने पर नाचते देखी जा रही हैं। दोनों ने एक ही तरह का आउटफिट कैरी किया है और बैकग्राउंड में पसूरी गाना बज रहा है। दोनों के डांस स्टेप्स को देख लोग हैरान हो रहे हैं कि कैसे दोनों एक जैसा डांस कर रहे हैं। मां-बेटी के बीच का तालमेल यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।
मां-बेटी का ये वीडियो सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर niviandishanvi नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है जोकि इनका ही ऑफिशियल अकाउंट है। वीडियो को शेयर करते समय कैप्शन भी दिया गया है, “पसूरी पर हमारा विचार। जो हम आम तौर पर करते हैं उससे कुछ अलग। इस गाने को पसंद किया, कई अनुरोध प्राप्त किए और इसे आजमाने के लिए प्रेरित हुए। हमें बताएं कि आप क्या सोचते हैं।”
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।