हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Viral Video: 'इंडिया वालो सुनो, यदि सीमा हैदर को नहीं लौटाया तो अंजाम होगा बुरा!'

विज्ञापन
Seema Haider

नई दिल्ली: पाकिस्तान से नोएडा आकर रह रही सीमा हैदर को लेकर रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। पाकिस्तान के सिंध इलाके से अपना घर-बार बेचकर भारत आई सीमा से एटीएस की पूछताछ जारी है। इस बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

‘रात 12 बजे तक वापस नहीं किया तो फिनिश’

इस वीडियो में सीमा हैदर को लेकर एक शख्स धमकीभरे अंदाज में कहता है- मेरी तरफ से इंडिया वालो सुनो…सीमा को आज रात 12 बजे तक वापस नहीं किया तो समझो भारत फिनिश…आगे शख्स कहता है- फिर नाराज नहीं होना। 13 सेकंड के इस वीडियो को भरत ओझा नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। ओझा ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा- पाकिस्तान की ओर से आई धमकी। अब हमारे पास ज्यादा समय नहीं है। हालांकि ये शख्स और ओझा दोनों ही मजाकिया मूड में दिख रहे हैं। ये भी पता नहीं चला है कि ये वीडियो कहां का है, लेकिन दावा किया जा रहा है कि इसे पाकिस्तान के किसी शख्स ने रिकॉर्ड किया है।

https://twitter.com/Bharatojha03/status/1682631692492886016

विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ में जुटीं

सीमा हैदर का कहना है कि उसने पशुपतिनाथ मंदिर में शादी की थी। हालांकि यहां सिर्फ हिंदू की ही शादी होती है। इसके बारे में उसका कहना है कि मैं पिछले एक साल से हिंदू हूं। पाकिस्तान में भी मैं मन से हिंदू थी। सीमा का कहना है कि पाकिस्तान में उसे जिल्लत की जिंदगी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन यहां उसे इज्जत मिली है। फिलहाल सीमा हैदर के ‘पाकिस्तानी जासूस’ होने की पहेली बनी हुई है। सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ में जुटी हैं। वहीं उसके पहले पति गुलाम हैदर ने अपील की है कि सीमा बच्चे समेत पाकिस्तान वापस आ जाए।

नोट: इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि न्यूज 24 नहीं करता। 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola