Viral Video: दिल्ली में एक हैरान करने वाली व दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। करोल बाग इलाके में एक महिला सड़क पार करने की कोशिश कर रही थी। तभी उसके साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक वीडियो इस समय जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उसमें देख सकते हैं कि एक महिला सड़क पार करने की कोशिश कर रही है। उसी वक्त जैसे ही वह महिला पहले से साइड में खड़ी बस के सामने आती है तो वह बस चल पड़ती है।…और फिर इसके बाद जो हुआ वह खौफनाक था।
बस चालक जाने या अनजाने, लेकिन उस महिला पर बस चढ़ा बैठा और पूरी बस महिला को रौंदती हुई निकल गई। हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मृतका की पहचान सपना यादव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वह पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क की रहने वाली है और एक कॉल सेंटर में काम करती थी।
वीडियो में देखा जा सकता है कि बस सड़क पर खड़ी है। जब महिला बस के बाईं ओर से बस के सामने चल जाती है तो तभी तुरंत भी बस आगे बढ़ने लगती है। महिला के पहिए के नीचे आजाने की बात कही जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में बस के बाएं और पिछले हिस्से की घटना कैद हुई है। इसलिए, बस के सामने जो हुआ वह फुटेज में सामने नहीं आ सका।
वहीं, पुलिस ने बस को सीज कर दिया है। हालांकि, बस का चालक व परिचालक फरार चल रहे हैं। इस वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘मौत का कोई भरोसा नहीं, कैसे कुछ सेकेंड में सबकुछ खत्म हो गया।’
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines